फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने: पूर्व मंत्री बोले- हमारे कामों पर रंग-रोगन तक नहीं करा पाई योगी सरकार, भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

Mon, 06 Dec 2021 11:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा सरकार में पूर्व एमएसएमई मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा है कि योगी सरकार में विकास कार्य ठप हैं। यहां तक कि योगी सरकार सपा सरकार में किए गए कार्यों का रंग-रोगन तक नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन
भगवत सरन गंगवार व धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2022 के लिए नेताओं के बयान सियासी तापमान बढ़ा रहे हैं। सपा सरकार में एमएसएमई मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार का कहना है कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में सिफर है। इस पर भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जवाब दिया है।

हमारे कामों पर रंग-रोगन तक नहीं करा पाई योगी सरकार

सपा सरकार में एमएसएमई मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार का कहना है कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में सिफर है। सपा की अखिलेश सरकार ने जो कार्य कराए, उन पर रंग-रोगन तक यह सरकार नहीं करा पाई। निवेश का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, पर हकीकत में कहीं निवेश नहीं आया है। एक कारखाना लगते हुए नहीं देखा। रोजगार के अवसर कम हुए हैं। किसानों को कहीं भी यूरिया और डीएपी आसानी से नहीं मिल रही है। किसान एक हजार रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने पर मजबूर है। इसके बाद भी विकास के झूठे दावे किए जा रहे हैं।

योगी राज में चहुंमुखी विकास

भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सुरक्षा, सड़क व हवाई मार्ग से कनेक्टिविटी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया है। महिलाओं, व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों सभी को सुरक्षा मिली। रोजगार के अवसर बढ़े। योगी सरकार ने बाण सागर, अर्जुन सहायक, मध्य गंगा और सरयू सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प दिखाकर जहां किसानों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया, वहीं इससे भूगर्भ जलस्तर ऊंचा करके सभी प्रदेशवासियों को राहत दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें