फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री कमलाकांत गौतम की मांग, बौद्धों को महाबोधी महाविहार के प्रबंधन का अधिकार मिले

Sat, 08 Mar 2025 09:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलाकांत गौतम ने बौद्धों को महाबोधी महाविहार के प्रबंधन का अधिकार देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलाकांत गौतम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलाकांत गौतम ने मांग की है कि बौद्धों को महाबोधी महाविहार के पूर्ण प्रबंधन का अधिकार दिया जाए। इसके लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश के बौद्ध स्थलों का भी विकास किया जाए और उन्हें नए सिरे से संवारा जाए।

विज्ञापन


भेजे गए पत्र में उन्होंने बौद्ध धर्म से संबंधित महत्त्वपूर्ण स्थलों बोधगया, राजगीर नालंदा आदि के सौंदर्यीकरण, पटना में बुद्ध स्मृति पार्क, बोधगया में महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के निर्माण, विकास कार्यों को कराए जाने का स्वागत किया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार के संरक्षण में बौद्ध समुदाय के प्रति न्याय मिलता रहेगा। इस संबंध में उन्होंने दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर को भी पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें