फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाएंगे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, जल्द दाखिल होगी कोर्ट में याचिका

Wed, 30 Sep 2020 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना गिरफ्तार तेजी पकड़ रही है। पुलिस पूर्व मंत्री से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर चुकी है। जल्द ही इसकी याचिका कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी सुधा ब्रज भवन चौबे पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा कि चौबे ने रुपये मांगे। जिसे नहीं दिया तो मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित डीजीपी और अपर प्रमुख सचिव गृह से भी की थी। 

विज्ञापन


गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में उनके बेटे अनिल भी आरोपी हैं। पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि अनिल की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडे के मुताबिक इस मामले में पूर्व मंत्री की रिमांड ली जाएगी। ताकि विवेचना से संबंधित कई सवाल उनसे किए जा सके इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। उच्च अधिकारियों को सभी दस्तावेज दिखा दिए गए हैं। जल्द ही उनके निर्देश मिलने के बाद कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी जाएगी।

पूर्व मंत्री की बेटी ने बृज भवन चौबे पर लगाया वसूली का आरोप
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी सुधा प्रजापति ने कहा कि बृज भवन चौबे ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सुधा के मुताबिक उनके पिता की कोई कंपनी नहीं है। जिसके डायरेक्टर बृज मोहन चौबे खुद को बता रहे हैं। इसका प्रमाण 2017 के विधानसभा चुनाव में पिता द्वारा भरा गया शपथपत्र है। ब्रज भवन चौबे, राम सिंह दिनेश त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, और अंशु गॉड एक गिरोह बनाकर मेरे पिता से रुपये मांग रहे हैं। 16 सितंबर को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। ब्रज भवन चौबे ने कुछ लोगों को मेरे घर भेज कर संदेशा दिलवाया कि 10 करोड़ रुपये दे दे नहीं तो बर्बाद कर देंगे। रुपये नहीं मिला तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया।  
विज्ञापन


सुधा के मुताबिक ब्रज भवन चौबे या भी झूठ बोल रहे हैं कि उसके पिता से मिलने वह 2017 में जेल गए थे। उन्होंने कहा कि इसकी सच्चाई जानने के लिए पुलिस इन सभी के कॉल डिटेल निकाले और जेल से मुलाकात करने वालों की सूची निकालकर जांच करें तो हकीकत सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें