फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ घोटाला: एक और नया मोड़, अब आरोपी एपी मिश्र के इस्तीफे की फाइल हुई गायब

Mon, 23 Dec 2019 10:22 AM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में पीएफ घोटाले के आरोपी यूपी पावर कारपोरेशन के पूर्व एमडी एपी मिश्र के इस्तीफे से संबंधित फाइल गायब करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सचिवालय के अनुभाग अधिकारी की तरफ से शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि यूपी पावर कारपोरेशन के पूर्व एमडी ने भाजपा की सरकार बनते ही अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। 

उनके त्यागपत्र की फाइल पावर कारपोरेशन में ही थी। पीएफ घोटाले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह जेल में बंद हैं। पीएफ घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अनुसंधान शाखा ने पूर्व एमडी के सर्विस रिकॉर्ड एकत्र करने शुरू किए तो इस्तीफे से जुड़ी फाइल गायब मिली। 
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी फाइल का कुछ पता नहीं चला। रविवार को अनुभाग अधिकारी राम जतन ने फाइल गायब करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें