लखनऊ। पुराने लखनऊ के यात्रियों के लिए ऐशबाग जंक्शन तक ट्रेनों के संचालन की मांग उठी है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और पूर्व पार्षद गणेश कनौजिया ने सांसद राजनाथ सिंह को पत्र सौंपकर ट्रेनों का संचालन ऐशबाग तक शुरू कराने की मांग की है।
पूर्व पार्षद का कहना है कि पहले कई महत्वपूर्ण ट्रेनें लखनऊ जंक्शन से ऐशबाग जंक्शन तक चलती थीं। गोमतीनगर स्टेशन के नवनिर्माण के बाद इन ट्रेनों का संचालन गोमतीनगर से किया जा रहा है। ये ट्रेनें अब गोमतीनगर से डालीगंज, सीतापुर और मैलानी की ओर जा रही हैं। इस कारण ऐशबाग, चारबाग, आलमबाग, पारा और राजाजीपुरम जैसे क्षेत्रों के यात्रियों को असुविधा हो रही है। पूर्व पार्षद ने कहा कि गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस (15009), गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर (55086), मैलानी पैसेंजर (55084) और सीतापुर पैसेंजर (55090) ट्रेनों को ऐशबाग जंक्शन तक चलाया जाए।