84 से 89 तक सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी राजकरन सिंह का निधन हो गया। वो 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेवादा में ही रविवार को किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेठी के नेवादा के रहने वाले पूर्व सांसद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सुबह से ही क्षेत्रीय लोग पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। 84 से 89 तक सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी राजकरन सिंह का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज ही पैतृक गांव नेवादा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजकरन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इन्होंने बीती रात लगभग 12 बजे अपने नेवादा स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। 1936 में जन्में राजकरन सिंह मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में शिक्षक रहे। वर्ष 1984 में शिक्षक पद से त्याग पत्र देकर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और पहली बार सांसद बने। इससे पूर्व 71 से 84 तक वे मुसाफिरखाना के ब्लाक प्रमुख भी रहे।
उन्होंने 1984, 1989 और 1994 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वो इसौली सीट से एक बार विधानसभा चुनाव भी लड़े। एक बार सुल्तानपुर के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेवादा में ही रविवार को किया जाएगा। इस मौके पर संजय सिंह, राज किशोर सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रभात सिंह, राज कुमार सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।