सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आबादी के अनुपात में निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देने की पैरोकारी की। उन्होंने कहा कि भाजपा 85 प्रतिशत समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा ने इस बहुमत को अपमानित किया है।
वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश के चुनिंदा डेढ़ सौ पिछड़े नेताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि सपा विभाजन और विघटन की राजनीति के खिलाफ है। भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की पैंतरेबाजी कर रही है। जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है।
भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चौपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ कॉरपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी हैं। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।