पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्पा
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा सुशासन सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण को समर्पित रहा। पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजक अधिवक्ता किशन कुमार लोधी, युवा नेता नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, रीता बहुगुणा जोशी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्पा
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्पा