यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसानों के एक लाख रुपये के कर्ज की माफी को किसानों के साथ धोखा करार दिया है।
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि वादा पूरा कर्ज माफ करने का हुआ था। इस तरह सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का एक लाख कर्जमाफी सहित कुल 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।