फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से निकली पूर्व भाजपा विधायक की बेटी संदिग्ध हालत में लापता

Fri, 17 Feb 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपूर्वा स‌िंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आशियाना के रुचिखंड-एक निवासी पूर्व विधायक अरुण प्रताप सिंह की बेटी अपूर्वा (21) संदिग्ध हालात में गायब हो गई। वह एलयू से एमएससी कर रही है। मंगलवार सुबह अपूर्वा स्कूटी से एलयू के लिए निकली थी लेकिन, लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन


कुछ पता न लगने पर परिवारीजन आशियाना थाने पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी। आशियाना पुलिस के साथ ही साइबर सेल और सर्विलांस टीम अपूर्वा की तलाश में जुट गई है।

आशियाना थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अरुण प्रताप सिंह सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा के विधायक रहे हैं। कई साल से वह परिवार सहित रुचिखंड-एक स्थित मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी बेटी मंगलवार दोपहर एलयू जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम पांच बजे तक वह नहीं लौटी तो घरवालों ने फोन मिलाया, लेकिन उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक आईडी व मोबाइल नंबर खंगाल रही पुलिस

डेमो
परिवारीजन एलयू पहुंचे लेकिन, वह नहीं मिली। रातभर अपूर्वा का सुराग न मिलने पर परिवारीजन आशियाना थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह पूर्व विधायक ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर गुहार लगाई। उन्होंने बेटी के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताई है।

​थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व विधायक ने बेटी के दोनों मोबाइल नंबर और स्कूटी के नंबर के अलावा कुछ जानकारी नहीं दी है। पुलिस के साथ ही साइबर सेल और सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुटी है।

अपूर्वा की तलाश में जुटी पुलिस उसकी फेसबुक आईडी खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। अपूर्वा ने घर से निकलने के बाद किससे बात की?

गायब होने के पहले उसकी किससे-किससे बात हुई? बीते कुछ दिन के दौरान उसकी सबसे ज्यादा किस नंबर पर बातचीत हो रही थी? इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस को यह भी आशंका है कि अपूर्वा किसी दोस्त के साथ चली गई है। उसके घर से जाने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें