फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पूर्व सैनिकों ने तिरंगा मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन, बोले- सीएम को वापस कर देंगे मेडल

Thu, 15 Oct 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर तिरंगा मार्च निकाला। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा पास करने के बाद भी नियुक्ति न देने से नाराज पूर्व सैनिकों ने जवाहर भवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक तिरंगा मार्च निकाला।

विज्ञापन


पूर्व सैनिकों का कहना है कि हमें अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। अब हम विरोध स्वरूप अपने सभी मेडल मुख्यमंत्री को वापस लौटाने जा रहे हैं। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उन्हें हजरतगंज में ही रोक लिया। सैनिकों का कहना है कि वह बीते दो वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

पूर्व सैनिक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा से लेकर फिजिकल तक क्लियर करने के बाद नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी नियुक्ति के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और मंत्री भी लगातार टाल रहे हैं। हमारी बात नहीं सुनी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें