अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के तहत 9212 पदों के सापेक्ष 8831 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम छह अगस्त को जारी किया गया था। चिह्नित 1622 अभ्यर्थियों की सुनवाई आयोग कार्यालय में तीन अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन दरोगा की लिखित परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को किया जाएगा। सभी संबंधित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। वन दरोगा के 701 पदों पर पीईटी 2021 के सापेक्ष 19227 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था। परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल के अनुसार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के तहत 9212 पदों के सापेक्ष 8831 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम छह अगस्त को जारी किया गया था। सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार चयन परिणाम में 1622 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से शामिल थे। इन चिह्नित 1622 अभ्यर्थियों की सुनवाई आयोग कार्यालय में तीन अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोल नंबर के अनुसार अभ्यर्थियों को 15 मई तक अपना पक्ष रखना होगा। अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज व आरक्षण संबंधित अभिलेखों की मूल व छायाप्रति के साथ आयोग कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित हों।