फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन दरोगा को दो घंटे तक बनाया बंधक

Fri, 05 Apr 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद गहदव मार्ग पर बृहस्पतिवार को अवैध कटान की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ना वन दरोगा को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने वन दरोगा को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। उनकी सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी छीन लिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक ने दरोगा पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मलिहाबाद रेंज की पश्चिम बेल्ट के वन दरोगा शंकर सिंह के अनुसार, सुबह सात बजे गोरैरा गांव में अवैध कटान की सूचना मिली। सिसवारा गांव के पास आम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़कर रेंजर कार्यालय पहुंचाया जा रहा था। सिसवारा मोड़ के पास रहीमाबाद खेड़ा के पांडे खेड़ा निवासी ट्रैक्टर मालिक मुन्ना यादव व उसके 20 साथियों ने वन दरोगा को रोक लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद मुन्ना ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर भाग निकला। जबकि उसके साथियों ने उन्हें दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोप है कि 200 ग्रामीणों को बुलाकर उनकी पिटाई करने का दबाव बनाया। वन दरोगा का आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी गाड़ी की चाबी व मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया।
वन रेंजर के मुताबिक, अवैध कटान की सूचना पर शंकर सिंह मौके पर पहुंचे थे, जिन्हें दबंगों ने बंधक बनाया था। वहीं, लकड़ी मालिक मुजीब ने वन दरोगा पर ट्रैक्टर मालिक मुन्ना से मुकदमा न लिखने के बदले 20 हजार रुपये जबरन जेब से निकालने का आरोप लगाया है। एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें