फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉल्फिन के कुनबे को रेस्क्यू कर घाघरा में छोड़ा गया, इंदिरा नहर में जलस्तर कम होने से व्याकुल होने लगी थीं

Thu, 29 May 2025 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंदिरा नहर में बहकर आईं डॉल्फिन मछलियों के कुनबे को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके घाघरा नदी में छोड़ दिया। इंदिरा नहर में जलस्तर कम होने से डॉल्फिन व्याकुल होने लगी थीं। लेकिन, समय रहते वन विभाग की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर लिया। 
विज्ञापन
डॉल्फिन (सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत-चिड़ियाघर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में नगराम इलाके से गुजरने वाली इंदिरा नहर में बुधवार को बहकर आई डॉल्फिन मछलियों के कुनबे के छह सदस्यों को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित घाघरा नदी में पहुंचा दिया गया। शारदा की सहायक पोषक नहर (इंदिरा नहर) के हेड से डाल्फिन मछलियों का कुनबा नगराम इलाके में पहुंच गया। यहां जल स्तर कम होने से ये मछलियां व्याकुल होने लगीं। 

विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। इस पर लखनऊ मंडल की अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. रेणु सिंह के निर्देश पर डीएफओ सितांशु पांडेय ने तत्परता दिखाई। इसके बाद उप प्रभागीय वन अधिकारी मोहनलालगंज-चंदन चौधरी की टीम, सरोजनीनगर रेंज की टीम व वन सुरक्षा बल की टीमों की साझी मशक्कत से इंदिरा नहर के अचलीखेड़ा बैराज क्षेत्र में फंसी हुई इन छह डॉल्फिनों को सुरक्षित बचाकर उनके प्राकृतिक आवास घाघरा नदी बाराबंकी में पहुंचा दिया गया। तकनीकी सहायता व पशु-चिकित्सीय विशेषज्ञता के लिए टीएसए इंडिया की टीम की भी भूमिका रही।

पांच चरणों में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ऑपरेशन पांच चरणों में हुआ, जिसमें वन विभाग की टीम ने सतर्कता और तकनीकी दक्षता के साथ पहले चरण में एक मादा डॉल्फिन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दूसरे चरण में एक मादा डॉल्फिन और उसके एक शावक को, तीसरे और चौथे चरण में दो और मादा डॉल्फिनों को बचाया गया। आखिरी व पांचवें चरण में एक नवजात डॉल्फिन शावक को सुरक्षित बचा कर, घाघरा नदी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें