30 से ज्यादा विदेशियों ने लिया दाखिला
लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस साल अब तक 30 से ज्यादा विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी अफगानिस्तान और इंडोनेशिया के हैं।
विदेशी छात्र समन्वयक प्रो. आरिफ अयूबी ने बताया कि फिलहाल अफगानिस्तान से 17, इंडोनेशिया से नौ दाखिले हुए हैं। इसके अलावा जिम्बांबे, नामीबिया, नाइजीरिया, चीन, मॉरीशस, वियतनाम, फिजी, कजाकिस्तान, मोरक्को, मंगोलिया, तंजानिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और मॉरीशस से आवेदन फॉर्म आए हैं। इनमें से 56 आवेदन इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर) के तहत और 8 सीधे आए हैं। ये आवेदन एमएससी, पीएचडी, एमए, बीटेक और बीबीए के लिए आए हैं।