लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विदेशी छात्रों ने परिसर में नई पहल की है। आर्ट्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहे इन विद्यार्थियों ने पत्रिका कला मंथन तैयार की है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और इंटरनेशनल स्टूडेंट एडवाइजर प्रो. आरपी सिंह को यह पत्रिका बुधवार को भेंट की गई।
श्रीलंका के महेश चतुरंगा, कोपालापिल्लई मथीसकुमार ने इस पत्रिका का समन्वयन किया। मॉरीशस के हिमेश बाबूलाल, बांग्लादेश की सुदीप्ता राय, श्रीलंका के मिनोथ मधुशंका, वेनुरा दिलशंका, उदेशिका सुलोचनी और अकलंका हेराथ ने अपने लेख और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया है। इससे पहले विदेशी विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी लगाई थी।