डीपीआर और कॉन्सेप्ट प्लान बनाने का करेंगी काम
एलडीए की प्रबंध नगर योजना का डीपीआर और कॉन्सेप्ट प्लान बनाने के लिए तीन विदेशी सहित आठ कंपनियां आगे आई हैं। इन्होंने अपना प्रेजेंटेशन पेश किया। विदेशी कंपनियां ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की हैं। ये कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
एलडीए की प्रबंध नगर योजना करीब 2000 एकड़ में बसाई जानी है। योजना का स्वरूप क्या होगा, उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, योजना को किस तरह विश्व स्तरीय बनाया जाएगा, इन तमाम बिंदुओं को लेकर निजी कंपनियों को डीपीआर और कॉन्सेप्ट प्लान बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था।