गांजा लाने से इनकार करने पर युवक व उसके दो साथियों ने बच्चे को पिलाया तेजाब
मड़ियांव के फैजुल्लागंज में खेलने निकले 12 वर्षीय फैसल ने गांजा लाने से मना किया तो इलाके के ही नूर व उसके दो साथियों ने उसे तेजाब पिला दिया। फैसल का मुंह-हाथ व कपड़े जल गए। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी पाकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फैसल के पिता शकील अहमद की तरफ से एफआईआर दर्ज कराकर नूर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
शकील अहमद कुर्सी की मरम्मत का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि फैसल बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे खेलने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब चार बजे वह लौटा तो डरा-सहमा था। उसके हाथ में वीगो लगा था।
होंठ काले पड़े थे। कपड़े भी जगह-जगह से जले हुए थे। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। उसकी मां चांदनी और दो छोटे भाई रोने लगे। उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे ने तेजाब जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ पिया है।
यह सुनकर माता-पिता सन्न रह गए। फैसल ने कहा कि इलाके के ही नूर व दो अन्य युवकों ने गांजा मंगाया था। इन्कार पर जबरन तेजाब पिला दिया। उधर, देर रात बच्चे को तेजाब पिलाने की खबर पुलिस तक पहुंची, इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
शकील की तरफ से नूर व दो अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने और तेजाब पिलाने का केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नूर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
तेजाब थूककर अस्पताल की तरफ दौड़ा बच्चा, उपचार कराकर आया था घर
फैसल की मां चांदनी ने बताया कि बदमाशों ने जबरन तेजाब की बोतल उसके मुंह में घुसेड़ दी थी। किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर अस्पताल की तरफ भागा। वह बलरामपुर अस्पताल पहुंचा और अपना उपचार कराया। शाम करीब चार बजे वह घर लौटा। उसकी हालत देखकर परिवारीजनों ने पूछताछ की। तेजाब पिलाने की बात सामने आने पर परिवारीजन उसे दोबारा बलरामपुर अस्पताल ले गए।
दो लोगों ने हाथ पकडे़, नूर ने मुंह में उड़ेल दी तेजाब की बोतल
फैसल का कहना है कि नूर की बात मानने से इनकार करने पर वह भड़क उठा। उसने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। फैसल ने नूर को थप्पड़ मारा दिया। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। पास रखी तेजाब से भरी बोतल उठाकर पिलाने की धमकी दी। बकौल फैसल, दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और नूर ने तेजाब की बोतल मुंह में उड़ेल दी।
आंख या पेट में चला जाता तेजाब तो तबाह हो जाती जिंदगी
फैसल की मां ने कहा कि तेजाब अगर बेटे की आंख या उसके पेट में चला जाता तो जिंदगी तबाह हो जाती। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्वलनशील पदार्थ काफी तेज था। बच्चे ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर खुद को बचा लिया वरना बहुत नुकसान पहुंचता। डॉक्टरों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ से बच्चे की जान जा सकती थी या फिर वह स्थायी अपंगता का शिकार हो सकता था।
आरोपी बोला, धमकाने के लिए मुंह में लगाई थी तेजाब की बोतल
आरोपी नूर का कहना है कि फैसल के मुंह में तेजाब डालने की कोई मंशा नहीं थी। उसने धमकाने के लिए उसके मुंह में बोतल लगाई थी और तेजाब गिर गया। उसने बताया कि फैसल अक्सर उसके व इलाके के अन्य लड़कों के साथ खेलने आता है। बुधवार को भी वह खेलने के लिए आया था। किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। फैसल ने उसे थप्पड़ मारा तो उसने भी पिटाई कर दी। उसने गुस्से में तेजाब की बोतल उठाकर मुंह में डालने की धमकी दी। इसी दौरान तेजाब उसके मुंह में गिर गया।
बेटे की क्या गलती थी, मिलकर पूछूंगी जरूर
फैसल को तेजाब पिलाने की घटना से सदमे में आई चांदनी अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति से सिर्फ एक सवाल पूछ रही हैं कि उनके बेटे की गलती क्या थी। चांदनी ने कहा कि आखिर उसने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया था तो उसे तेजाब पिला दिया गया। उन्होंने कहा कि नूर से मिलकर वह उससे भी यह सवाल जरूर पूछेंगी। उधर, नूर की हरकतों से परेशान परिवारीजनों ने उसकी हरकतों से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि नूर गलत संगत में पड़ गया है और नशा करने लगा है। अच्छा है पुलिस उसे पकड़कर ले गई।
नशे और अपराध का गढ़ है फैजुल्लागंज
फैजुल्लागंज नशे और अपराध का गढ़ है। यहां जगह-जगह पर नशे के अड्डे हैं। युवा सुबह से ही शराब, स्मैक, चरस, गांजा जैसा नशा करते दिख जाते हैं। नशे में धुत होने के बाद लोगों में झगड़ा व मारपीट होती है। शाम से ही पुलिस के पास शिकायतों का अंबार लग जाता है। इस इलाके में अपराधी भी खूब बसते हैं। चोरी और लूटपाट जैसे अपराध यहां के लिए आम बात हैं। पुलिस इस क्षेत्र में नियंत्रण नहीं रख पा रही है।
क्रइम की खबर के साथ लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र के फैज़ुल्लागंज में गांजा लाने से इनकार पर 12 वर्षी