वानिवृत्त बेसिक शिक्षकों का सम्मान
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने राजधानी में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने की नई परंपरा शुरू की है। रविवार को 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 77 बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजन सर्वाेदयनगर सि्थत गेस्ट हाउस में हुआ। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी, डायट प्राचार्य राम प्रवेश और बीएसए विपिन कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। ब्रजेश कुमार सचान, सुमन लता अवस्थी, अनिरुद्ध सिंह और अर्चना मिश्रा सहित अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों ने इस सम्मान समारोह की सराहना की। उन्होंने यह पहल हर साल जारी रखने और सभी जनपदों में शुरू करने की मांग की।