राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के पंडित का पुरवा मजरे खुरहटी गांव के बाहर सोमवार को खेत में जंगली जीव के पदचिह्न मिले हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। जंगली जीव कौन सा है, इसकी पहचान अभी नहीं हुई है। वन विभाग ने पदचिह्न के फोटो लिए हैं। हालांकि, आसपास के जंगलों में जानवर की तलाश न करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
गांव के रहने वाले गंगा त्रिपाठी, अनुग्रा सिंह के खेत में बरसीम बोई है। मवेशियों से फसल बचाने के लिए झटका मशीन लगी है। पूरे खेत में तार बंधा है। रात में कोई जानवर आया, जो तार तोड़ते हुए भाग गया। सुबह पास के खेत में बोई गेहूं की फसल में उसके पदचिह्न मिले। कृष्णपाल भदौरिया, शिव बहादुर यादव ने बताया कि सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी सद्गुरु प्रसाद आए थे।
पदचिह्न की फोटो और वीडियो बनाकर चले गए। वन विभाग का और कोई जिम्मेदार अफसर नहीं आया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पदचिह्न किस जानवर के हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कोई जानवर भी नहीं देखा है। जांच के बाद पता चलेगा कि पदचिह्न किस जानवर के हैं।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: