लखनऊ। पैदल चलने वालों की सहूलियत और आवागमन आसान बनाने के लिए सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों को संवारने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसका उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा। योजना में शामिल सड़कों पर नए फुटपाथ बनाए गए, बेंच लगाई गईं, मगर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में कपूरथला चौराहा, मंदिर मार्ग, विंध्याचल मंदिर रोड और पार्क रोड पर फुटपाथों पर कब्जे मिले।
योजना के तहत इन सड़कों को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद फुटपाथों पर ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानें सज रही हैं। इनके आगे सड़क किनारे वाहन खड़े होने से आवागमन में भी बाधा आ रही है। नतीजतन, पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं।
कपूरथला चौराहा : फुटपाथ पर फूड जोन, सड़क पर पार्किंग
मंदिर मार्ग पर कपूरथला चौराहे के पास करीब 300 मीटर फुटपाथ पर सुबह से आधी रात तक ठेले-खोमचे लगे रहते हैं। सहारा ट्रेड सेंटर से पुराने नगर निगम कार्यालय तक भी फुटपाथ पर दुकानें और ठेले लगे हैं, जबकि दूसरी ओर कारें खड़ी रहती हैं। यहां दो बार अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन फिर कब्जे हो गए।
मंदिर मार्ग : निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल
महानगर गोल चौराहे से कपूरथला तक फुटपाथ पर कहीं पार्किंग तो कहीं दुकानें संचालित हो रही हैं। एक निजी अस्पताल के पास रस्सी बांधकर रास्ता घेरा गया है। फुटपाथ पर फूड एटीएम लगाए जाने से भी पैदल चलने वालों का रास्ता बाधित है।
विंध्याचल मंदिर रोड : नए फुटपाथ पर पुराना कब्जा
अलीगंज में ध्येय कोचिंग के सामने से विंध्याचल मंदिर की ओर जाने वाली सड़क को संवारा गया, लेकिन फुटपाथ पर दुकानें पहले की तरह लग रही हैं। स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण की समस्या बरकरार है।
पार्क रोड : कुछ दिन राहत, फिर वही हाल
पार्क रोड पर भी फुटपाथ से कब्जे हटाए गए थे, लेकिन कुछ समय बाद फिर ठेले-खोमचे लगने लगे। अप्रैल में एक रैली के दौरान फुटपाथ खाली कराया गया था, मगर बाद में दोबारा अतिक्रमण हो गया।
Iसड़कों और फुटपाथों से कब्जे हटाने के लिए जोनल अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुलिस को भी सूचना देने को कहा गया है।I
I
- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI
सीएम ग्रिड की सड़कों पर कब्जे।
सीएम ग्रिड की सड़कों पर कब्जे।
सीएम ग्रिड की सड़कों पर कब्जे।
सीएम ग्रिड की सड़कों पर कब्जे।
सीएम ग्रिड की सड़कों पर कब्जे।