लखनऊ। गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में स्थित फूड वैली अब लोगों के लिए जाम वैली बन गई है। सड़क पर लगी पुलिस बैरिकेडिंग से स्थिति और बिगड़ रही है। वाहन कतारबद्ध होने पर पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचता। पहले 1090 चौराहे के पास लगने वाली चटोरी गली नवंबर 2025 में एसीपी कार्यालय के पास फूड वैली में शिफ्ट हुई थी। शुरुआत में जाम कम रहा, लेकिन अब खासकर पीक ऑवर में लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है।
1090 चौराहे पर बैरिकेडिंग बनी बाधा
1090 चौराहे के गेट के बीच पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण ताज होटल की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार शाम के समय धीमी पड़ जाती है। आगे पुल संकरा होने से गेट से फूड वैली तक करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में कभी-कभी 20 मिनट लग जाते हैं।
सड़क पर पार्किंग से और बिगड़ा हाल
फूड वैली संचालकों ने पार्किंग के लिए सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है और बैरिकेडिंग लगा दी है। पुल से निकलते ही वाहनों को दोबारा जाम का सामना करना पड़ता है। वीकेंड पर समस्या और बढ़ जाती है।
डग्गामार वाहन और बसें बढ़ा रहीं जाम
कमता बस अड्डे से निकलने वाली रोडवेज बसें और डग्गामार वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े होकर सवारियां भरते हैं। इससे दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक जाम लग जाता है। सोमवार को भी लोग दफ्तर और स्कूल पहुंचने में देर से फंसे रहे।
परिवर्तन चौक पर भीषण जाम
हनुमान सेतु के पास बने कॉरिडोर के कारण सोमवार शाम करीब पांच बजे परिवर्तन चौक पर भीषण जाम लग गया। आगे निकलने की होड़ में स्थिति और बिगड़ी। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने में पुलिस और यातायात कर्मियों को 20 मिनट लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।
I1090 चौराहे के गेट पर लगी बैरिकेडिंग के कारण जाम नहीं लगता। जाम का कारण फूड वैली है। फूड वैली आने वाले लोग बीच सड़क पर ही वाहन रोक कर उतरने लगते हैं। इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों का चालान कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, कमता में बस अड्डा उल्टी दिशा में बना है। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहां की सड़क चौड़ी करने के लिए पीडब्ल्यूडी व इससे संबंधित अन्य विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।
I
I
- कमलेश दीक्षित, डीसीपी ट्रैफिकI
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।
फूड वैली आने वाली गाड़ियां सड़क पर होती हैं खड़ी।