फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर मिठाई, नमकीन लेने से पहले पढ़ें खबर

Sat, 17 Oct 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यौहार पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एफएसडीए की जिला इकाई ने शुक्रवार को कई इलाकों में कार्रवाई कर पनीर, नमकीन, दूध की बर्फी, पेड़ा के आठ नमूने सील कर जांच के लिए लैब भेजा।
विज्ञापन


राजाजीपुरम में मुस्कान गजक एंड चिक्की भंडार से बेचे जा रहे बेसन पताशा की पैकिंग पर गलत छाप पाए जाने पर टीम ने दुकान पर मौजूद 70 किग्रा तैयार स्टाक को जब्त कर लिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी राजशेखर के निर्देश पर नवरात्र, दशहरा व दुर्गा पूजा के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल पाल, बसंत गुप्ता, अनिल यादव व पंकज कुमार ने सदर इलाके में त्रिलोकी स्वीट्स से खोवा, नरही में मिष्ठान्न की दुकान से खोवा,
विज्ञापन


पेड़ा, बासमंडी स्थित होटल द कांटीनेंटल से पनीर, होटल सांता इन से कड़ाही पनीर, बालागंज के रॉयल बेकर्स से कुकीज, कुंज बिहारी कंफेक्शनरी से नमकीन और कृष्णा स्वीट्स सदर से दूध बर्फी का नमूना सील कर लैब टेस्टिंग के लिए भेजा।
विज्ञापन


राजाजीपुरम में जांच पड़ताल के दौरान मुस्कान गजक एंड चिक्की भंडार पर बिक्री के लिए 140 पैकेट में करीब 70 किग्रा बेसन पताशा का स्टॉक मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें