प्रदेश सरकार ने गरीबों की मदद के लिए चल रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दूसरे चरण के अनाज वितरण की अंतिम तारीख 30 नवंबर से बढ़ाकर 7 दिसंबर कर दी है। कुछ जिलों में गोदामों से समय से अनाज उठान न होने से दुकानों पर समय से अनाज नहीं पहुंचा था। इस कारण निर्धारित समय में गरीबों को अनाज वितरण नहीं हो सका। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार दुबे ने रविवार को बताया कि कुछ और जिलों ने भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज वितरण की तारीखों में बदलाव का आग्रह किया है। इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।