फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बरतें सावधानी: पैसों के भूखे भेड़िये सेहत से कर रहे खिलवाड़, मिठाई से लेकर टोफू पनीर तक सब मिलावटी

Sat, 18 Oct 2025 12:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिवाली पर खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें। कुछ पैसों के भूखे भेड़िये लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। मिठाई से लेकर टोफू के पनीर तक में मिलावट करके बेच रहे हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... 
विज्ञापन
दुकान पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य विभाग की टीम ने 1600 किलो सूजी बर्फी, हलवा और 135 किलो टोफू का पनीर नष्ट कराया है। इस खराब बर्फी व टोफू पनीर को बाजार में खपाया जाना था।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आर्यांश गृह उद्योग सरोसा भरोसा लखनऊ में अधोमानक 1600 किलो सूजी की बर्फी व हलवा पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.76 लाख रुपये बताई गई। 

वहीं, नारायण फूड प्रोडक्टस वृन्दावन कालोनी में मानक न पूरा होने पर खराब क्वालिटी का 135 किलो टोफू का पनीर भी नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 17420 रुपये बताई गई। इसके अलावा मिलावटी पदार्थों के सैंपल भी लिए गए। 
विज्ञापन


इसमें पनीर पाल दूध डेयरी मोहनलालगंज से पनीर और घी के सैंपल लिए गए। इसके अलावा यादव दूध डेयरी मोहनलालगंज से भी घी के नमूने लिए गए। खाद्य टीम ने विभिन्न दुकानों से कुल आठ सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें