प्रो. बलराम भार्गव
- फोटो : amar ujala
डॉ. भार्गव ने बताया कि जितनी भी वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनकी दो से तीन डोज लगेंगी। अगर काम नहीं करेगी तो बूस्टर डोज भी लगानी पड़ सकती है।
भारत अपने साथ 60 फीसदी अन्य विकासशील देशों के लिए भी वैक्सीन विकसित कर सकेगा। डॉ. भार्गव ने बताया कि आईसीएमआर भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला के साथ वैक्सीन ट्रायल कर रहा है।
कोरोना मरीजों का आंकड़ा शनिवार को लखनऊ में 300 के नीचे आ गया। चौबीस घंटे में 290 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। मगर वायरस के कारण 6 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह रही कि 352 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। राजधानी में कोरोना से अब तक 984 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शहर में इस समय 3704 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि इंदिरानगर में 28, गोमतीनगर में 29, रायबरेली रोड पर 16, आलमबाग में 10, चौक में 18, आशियाना में 16, महानगर में 10, जानकीपुरम में 24, विकास नगर में 17, तालकटोरा में 10 पॉजिटिव समेत अन्य इलाकों में भी संक्रमित मिले हैं। मरीजों के सगे संबंधियों की जांच करते हुए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 10876 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रघुवंशी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए 65 रोगियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि 50 मरीजों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध किया।