फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुयायियों गंध कुटि पर किया प्रार्थना

Sat, 23 Nov 2024 04:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तपोस्थली ​स्थित आंद बो​धित पर परिक्रमा करते अनुयायी। 
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से 250, म्यांमार से 70, महाराष्ट्र से 150 सहित 40 अन्य बौद्ध अनुयायी शुक्रवार को बुद्ध की तपोस्थली पहुंचे। जहां उन्होंने भंते भवरानंद के नेतृत्व में गंध कुटी की परिक्रमा कर विशेष पूजन किया।
विज्ञापन

भंते ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मन की शांति के लिए कई बातें कही थीं। बताया, क्रोधित व्यक्ति स्वार्थी हो जाता है। वह सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करता है, इससे बचना चाहिए। ईर्ष्या और नफरत की भावना से हम जीवन में कोई खुशी हासिल नहीं कर सकते हैं। यह भावनाएं हमारे मन की शांति खत्म कर देती हैं। जिस प्रकार तूफान एक मजबूत पत्थर को हिला नहीं पाता है, उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति प्रशंसा या आलोचना से प्रभावित नहीं होते हैं। पूजन के बाद उपासकों ने शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, सभामंडप, संघाराम विहार, अंगुलिमाल स्तूप, कच्ची कुटी, पक्की कुटी व पूर्वाराम बिहार आदि का भ्रमण कर उसकी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें