फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधानसभा के सामने उमड़े अनुयायी, एकजुटता का दिया संदेश

विज्ञापन
बुद्ध प्रतिमा की पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को विधानसभा के सामने स्थित अंबेडकर महासभा परिसर में सैकड़ों बुद्ध-आंबेडकर अनुयायियों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


प्रांगण में स्थापित बाबा साहब के अस्थि कलश, बोधिवृक्ष और बुद्ध प्रतिमा की पूजा की गई। अनुयायियों ने अस्थि कलश की सुरक्षा को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के अस्थि कलश का सम्मान समाज की आस्था का प्रतीक है। इसकी रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य पूर्व एसडीएम राम कुमार गौतम, दया सागर बौद्ध, राम लगन सिंह यादव, भीमराज, जिला संयोजक वीर बहादुर बौद्ध, डॉ. लालती देवी, पूर्व जज सत्यवीर सिंह यादव, पूर्व डीएफओ एमपी गौतम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें