फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकजीवन का दस्तावेज होती है लोकभाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कन्नौजी बोली के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए कन्नौजी बोली समूह की ओर से परिचर्चा का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसका विषय ‘कन्नौजी की सामयिकता : शैक्षिक संदर्भ’ रहा। मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि शील ने कहा कि लोकभाषा लोकजीवन का दस्तावेज होती है। उन्होंने कन्नौजी बोली में व्याप्त विविधताओं और अवधी से उसके जुड़ाव को रेखांकित किया। डॉ. अजय प्रजापति ने कहा कि कन्नौजी बोली को परीक्षोन्मुख नहीं बल्कि जीवनोन्मुख होना चाहिए। डॉ. वीरेंद्र कुमार चंद्रसखी, सुमन पाठक, डॉ. प्रखर दीक्षित, पारस सैनी, डॉ. महेश मधुकर, अखंड प्रताप सिंह, अशोक धनुषिक, सुमित कुमार और सुनील दत्त ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें