फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : दिल्ली-लखनऊ शताब्दी छह घंटे लेट, अन्य गाड़ियां भी देरी से; कई उड़ानें रद्द

Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fog in UP: यूपी में कोहरे ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया। कोहरे के चलते विमान और रेल दोनों तरह के यातायात प्रभावित हुए। 
विज्ञापन
कोहरे से प्रभावित हुईं कई ट्रेनें। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से शनिवार को दिल्ली व बेंगलूरू की तीन उड़ानें निरस्त कर दी गईं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेन 12004 शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से आने-जाने वाले 40 विमान लेट रहे। इससे सैकडों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली से सुबह 6:55 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 2025, बंगलूरू से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1977, लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट 6ई 2026 निरस्त कर दी गईं। बीती रात 10:30 बजे बंगलूरू के लिए लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट आईएक्स 1978 भी रवाना नहीं हुई।

यह छह घंटे देरी पर शनिवार सुबह 5:20 बजे रवाना हुई। बंगलूरू की फ्लाइट आईएक्स 2734 रात साढ़े नौ बजे रवाना होती है, जो एक घंटे देरी से गई। बैंकॉक से लखनऊ आने वाली आईएक्स 105, बंगलूरू से आने वाली आईएक्स 2711 सहित 40 विमान देरी का शिकार हुए।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट
कोहरे के चलते लखनऊ जंक्शन से जाने वाली शताब्दी तीन घंटे देरी से रवाना हुई। 12419 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, 15127 काशी विश्वनाथ दो घंटे, 02569 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे, 02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे, 15715 गरीबनवाज एक्सप्रेस तीन घंटे, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस एक घंटे, कैफियत एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें