फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में फॉल्ट से कई इलाकों में बिजली गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे के चलते शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। घने कोहरे में बिजली चालू करने में भी समस्या आ रही है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक 33 केवी की चार लाइनों में फॉल्ट हुआ। इससे राधाग्राम, रहमानखेड़ा, ओमेगा, क्लाईडरोड उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हुई। थोड़ी देर बाद दूसरे स्रोत से बिजली चालू की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार 11 केवी के पांच फीडरों में फॉल्ट आने से जानकीपुरम गार्डन, पीरबुखारा घंटाघर, इंसाफनगर सेक्टर-14 इंदिरानगर, अर्जुनगंज व नौबस्ता इलाकों में कई घंटे तक बिजली ठप रही। नौबस्ता फीडर के नवादा गांव में नहर के कटान के कारण कुछ पेड़ 11 केवी लाइन पर गिरने की संभावना के कारण आपूर्ति बिजली बंद करके पांच घंटे तक मेंटेनेंस कार्य चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें