फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन पर होगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी विद्यालयों में कक्षा तीन व पांच के बच्चों के लिए तय नए अधिगम लक्ष्य, अंग्रेजी व पर्यावरण अध्ययन विषयों पर नए सत्र से अधिक ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सोमवार को कई अहम सुझाव दिए।
विज्ञापन

निरालानगर स्थित निजी होटल में शिक्षा विभाग लखनऊ व उन्नाव की संयुक्त कार्यशाला में उन्होंने शिक्षकों, एआरपी, एसआरजी से कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रभावी शुरुआत करते हुए विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने एआरपी और एसआरजी को विद्यालयों में शिक्षकों को सहयोग करने के लिए कहा। साथ ही शैक्षिक कैलेंडर बालवाटिका का विस्तारीकरण, बच्चों के व्यवहारिक उन्मुखीकरण, पठन संस्कृति अभियान को बढ़ावा देने के लिए कहा। कार्यक्रम में एडीबेसिक श्याम किशोर तिवारी, बीएसए विपिन कुमार और बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें