फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भक्तिसिद्धांत सरस्वती जी महाराज को दी पुष्पांजलि

Sat, 07 Feb 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भक्तिसिद्धांत सरस्वती जी महाराज को दी पुष्पांजलि
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी सि्थत श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में शुक्रवार को भक्तिसिद्धांत सरस्वती जी महाराज का आविर्भाव दिवस मनया गया। अपरिमेय श्याम प्रभु ने सरस्वती जी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि उनका जन्म जगन्नाथ पुरी में वैष्णव आचार्य श्रील भक्तिविनोद ठाकुर के घर 1874 को हुआ था। सात वर्ष की उम्र में ही उन्होंने भगवद् गीता के 700 संस्कृत श्लोक कंठस्थ कर लिए थे। सरस्वती जी ने वर्ष 1918 में आध्यात्मिक जीवन में संन्यास लिया। तब उन्हें श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती गोस्वामी महाराज की उपाधि मिली। उन्होंने गौड़ीय वैष्णव सिद्धांत के प्रचार के लिए 64 गौड़ीय मठों का गठन किया। सरस्वती जी इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के गुरु भी थे। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।

भक्तिसिद्धांत सरस्वती जी महाराज को दी पुष्पांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें