फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मीडिया ओलंपिक का सीजन-3 आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण की शुरुआत शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होगी। दो दिवसीय इस आयोजन में मीडिया कर्मियों व उनके परिजनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा जिसका उद्घाटन केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 10:30 बजे प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल करेंगे। आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा सम्मान दिलाने के उद्देश्य से मीडिया ओलंपिक का आगाज हुआ था। तीसरे संस्करण में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, फुटबॉल शूटआउट और रस्साकशी की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसमें किसी भी आयु वर्ग में प्रतिभाग किया जा सकता है। इसके विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें