नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुलाब और गुलदाउदी शो 18 जनवरी से शुरू हो रहा है।
यह दो दिवसीय आयोजन इंस्टीट्यूट के सेंट्रल लॉन में होगा। हर साल की तरह इस साल भी कई तरह के गुलाब और गुलदाउदी की प्रजातियां शामिल की जाएंगी।
शो में इस बार कुल 18 वर्ग हैं। एनबीआरआई के इस शो में कोई भी भाग ले सकता है।
तो देर किस बात की, आप भी अपनी एंट्री भेजें। आपकी एंट्रीज 17 जनवरी को शाम 4 बजे से पहले इंस्टीट्यूट को मिल जानी चाहिए।