फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीरांगना रानी अवंती बाई को दी पुष्पांजलि

विज्ञापन
वीरांगना रानी अवंती बाई को दी पुष्पांजलि
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं का योगदान, तप, त्याग और बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। मात्र 27 वर्ष की छोटी आयु में अवंती बाई लोधी ने आजादी के संघर्ष में बलिदान कर मिसाल प्रस्तुत की। कभी प्रदेश में मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रश्न उभरते थे, इन वीरांगनाओं के नाम पर किए गए कार्य के पीछे का ध्येय यही है कि उन प्रश्नों पर छाए बादल समाप्त हों। सीएम ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रेरणा बनें, इसके लिए हमने पीएसी की तीन नई महिला बटालियन के गठन के कार्य को बढ़ाया और इनका नामकरण वीरांगनाओं के नाम पर किया। बदायूं में रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर पीएसी की नई वाहिनी का गठन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहां वीरांगना रानी अवंती बाई की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना होगी। लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी और गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर बन रही पीएसी की नई बटालियन में भी वीरांगनाओं की अश्वारोही प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा।

वीरांगना रानी अवंती बाई को दी पुष्पांजलि

वीरांगना रानी अवंती बाई को दी पुष्पांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें