फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म

विज्ञापन
फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब बदहाली की तस्वीर सामने आने लगी है। कहीं सड़कें उखड़ गई हैं तो कहीं गहरे गड्ढे राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है। घरों से पानी निकलने के बावजूद कई कॉलोनियों की गलियों में अभी थोड़ा पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, बाढ़ प्रभावित परिवार राशन के लिए कंट्रोल रूम के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ ने फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी, लोहरमऊ, दाउदनगर और गणेश विहार समेत कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया है। दाउदनगर की मुख्य सड़क करीब दो किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह सड़क की सतह उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी मरम्मत और दोबारा निर्माण में समय लग सकता है। गणेश विहार की सड़क भी टूट गई है। यहां की कई गलियों में अब भी करीब एक फीट पानी भरा है। लोहरमऊ और मामा कॉलोनी की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।
घरों से निकला पानी, रास्तों पर अब भी संकट
बाढ़ का पानी घरों से निकल गया है, लेकिन कई इलाकों में रास्ते अब भी डूबे हैं। लोहरमऊ निवासी शब्बीर ने बताया कि उनके घर के सामने की सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भरा है। रहमतुन ने बताया कि लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। गणेश विहार और मामा कॉलोनी की कई गलियों में भी जलभराव बना हुआ है।
विज्ञापन

राशन के लिए कंट्रोल रूम पहुंच रहे लोग
रविवार को भी कई बाढ़ प्रभावित परिवार राशन की जानकारी लेने मामा कॉलोनी-दाउदनगर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे। लोगों का कहना है कि फोन करने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। तीन दिनों से प्रभावित परिवार राशन मिलने की उम्मीद में कंट्रोल रूम के चक्कर लगा रहे हैं। बाढ़ के बाद सड़क, जलभराव और राहत सामग्री की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा... नजर आए सड़कों के जख्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें