जितेंद्र अवस्थी
लखनऊ। हाथों में बैग थामे तीन फीट पानी से गुजरकर सड़क पर पहुंची फैजुल्लागंज के नंदन चौराहे पर रहने वाली सीमा जायसवाल पांच दिन से पानी घटने का इंतजार कर रही थीं। मुश्किलें बढ़ती गईं तो रविवार को सब्र जवाब दे गया। अब पति और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहेंगी। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही मुश्किलों से जूझ रहे कई परिवार घर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं। किसी ने 3500 तो किसी ने तीन हजार रुपये में किराये पर कमरा लिया है।
अटल चौक के पास रहने वाले मोहम्मद शमीर की गली में तीन दिनों से पानी भरा है। रविवार को पानी घर में घुस गया तो परिवार वाले बेघर हो गए। समीर ने 35 सौ रुपये पर त्रिवेणीनगर में कमरा लिया है। छह लोगों का परिवार एक ही कमरे में गुजर बसर करेगा। सिलिंडर और अन्य सामान लेकर पानी से निकल रहे शुभम भी किराये के कमरे में जा रहे थे। सुंदरलाल भी तीन दिन से पानी घटने का इंतजार कर रहे थे। कम होने के बजाय पानी बढ़ गया और मुश्किलें भी। मजबूरी में सुंदरलाल भी दूसरी जगह चले गए। गणेश विहार कॉलोनी के मनोज के घर में भी कई दिनों से पानी भरा है।
हर ओर पानी... पेयजल का संकट
फैजुल्लागंज में मामा चौराहा, अटल चौक, गणेश विहार, नंदन चौराहा और अन्य कालोनियों में हर ओर सिर्फ पानी ही नजर आता है। मगर घरों में फंसे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। घर के नल से बदबूदार पानी आ रहा है। सीमा ने बताया कि पीना तो दूर हाथ- मुंह भी नहीं धुला जा सकता। प्रदीप का कहना था कि पीने के पानी का वितरण हो रहा है, लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा है। कई लोग जुगाड़ वाली नाव से नगर निगम के टैंकर से बाल्टी में पानी भरकर ले जा रहे थे।
बच्चा बेहाल, मां लगाती रही गुहार
कई दिन से पानी में फंसी ममता और उनके पति आशीष रविवार को घर से थोड़ा बहुत सामान निकालकर कंट्रोल रूम के पास पहुंचे थे। गोद में एक साल का बच्चा भी था। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी नाव या ट्रैक्टर नहीं मिला। बेहाल बच्चे को लेकर ममता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाती रही। उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।