फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इटौंजा में गोमती के तटीय गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

Mon, 11 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इटौंजा में गोमती के तटीय गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बारिश के बाद बढ़े जलस्तर के कारण उफनाई गोमती का पानी रविवार इटौंजा इलाके के तटीय गांवों के किनारे तक पहुंच गया। बहादुर और सुल्तानपुर गांव के समीपवर्ती किसानों के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के रामकुमार ने बताया कि गोमती नदी का पानी पिछले तीन दिन से बढ़ रहा है। इटौंजा, माल रोड से सुल्तानपुर बहादुरपुर गांव वाली रोड के किनारे तक बाढ़ का पान पहुंच गया है। लासा गांव के किनारे भी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी खेतों में पहुंचने से उनकी धान की फसल जलमग्न हो गई है। एसडीएम बीकेटी सहिल कुमार ने बताया कि राजस्व टीम लगातार ग्रामीणों के संपर्क में है। डूबी फसलों का आकलन भी कर रही है। शासन के निर्देशानुसार जो भी फसल मुआवजा होगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें