फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ पीड़ितों का सड़क जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज के मिल्लत नगर स्थित कच्ची ढाल इलाके में बाढ़ के बीच फंसे परिवारों तक मदद न पहुंचने से नाराज लोगों का सोमवार गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शाम पांच बजे बंधा रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिवारों के लिए तत्काल भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के चलते बंधा रोड पर कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। उधर, बाल महिला सेवा संगठन की इकाई दुर्गा वाहिनी की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें