फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ की मार... फैजुल्लागंज में 3000 घरों-दुकानों की बिजली बंद

विज्ञापन
जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम जोन के फैजुल्लागंज बाढ़ग्रस्त इलाकों के 3000 घरों और दुकानों की बिजली बंद हो गई है। सोमवार बाढ़ का पानी करीब तीन फीट बढ़ा तो चार और ट्रांसफार्मर बंद करने पड़े। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता के मुताबिक, अब तक 15 ट्रांसफार्मर बंद हो चुके है। इनमें पांच ट्रांसफार्मर 630 केवीए और 10 ट्रांसफार्मर 250 केवीए के हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाके में टीम की तैनाती कर दी गई है। यह टीम लगातार निगरानी कर रही, जिससे पेटी तक पानी पहुंचने पर बिजली को बंद किया जा सके।
विज्ञापन

उधर, यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के तहत 11 हजार के भूमिगत केबल में फॉल्ट आने के कारण दामोदर अपार्टमेंट की बिजली शाम करीब सात बजे गुल हो गई। यह केबल दामोदर अपार्टमेंट की स्वतंत्र लाइन है। इस पर सिर्फ उनके ही अपार्टमेंट को बिजली आपूर्ति होती है। इसे सही करने में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय लगा। इसी प्रकार अमीनाबाद के श्रीराम रोड, नजीराबाद, खदरा, चौक, अकबरीगेट ढाल, नादान महल रोड, चारबाग, आशियाना, एलडीए कॉलोनी में बिजली की आवाजाही लगी रही।
बिजली चोरी करने पर एफआईआर दर्ज
शहर से गांव तक सोमवार को चेकिंग के दौरान पकड़े गए बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर दर्ज हुई। मध्यांचल निगम की प्रवक्ता शालिनी के मुताबिक, महमूद, रईस अहमद, उमा यादव, विकास निवासी दुबग्गा, सीता श्रीवास्तव निवासी इंदिरानगर, तारिक अली निवासी गोमती नगर, स्वाति सिंह, सिरोज निवासी शिवपुरी इटौंजा बिजली चोरी करते पकड़े गए थे।

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

जलभराव से पानी में डूबा ट्रांसफार्मर और कई इलाको में भरा पानी।। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें