फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से अजमेर की उड़ान 25 से होगी बंद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के बीच चलने वाली स्टार एयर की फ्लाइट 25 जनवरी से बंद हो रही है। परिचालन संबंधी कारणों से यह विमान सेवा बंद की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत लखनऊ से अजमेर के लिए स्टार एयर ने विमान सेवा शुरू की थी। इसमें छोटे विमान का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसकी क्षमता 80 सीटर थी। शुरुआती दौर में अजमेर के पुष्कर व दरगाह के लिए लखनऊ से यात्री जा रहे थे, लेकिन अब इस विमान सेवा को बंद किया जा रहा है। अंतिम उड़ान 24 जनवरी को होगी। अभी स्टार एयर का विमान संख्या एस5-223 अमौसी एयरपोर्ट से सुबह पौने ग्यारह बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:05 बजे अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करता है। वापसी में किशनगढ़ एयरपोर्ट से विमान संख्या एस5-222 दोपहर 3:35 बजे उड़ान भरकर अमौसी एयरपोर्ट पर शाम 4:55 बजे लैंड करती है। किराया 4,099 रुपये में है। इससे पूर्व कई और विमान सेवाएं भी बंद हो चुकी हैं। इसमें लखनऊ से नागपुर, आगरा, गोरखपुर, भोपाल, प्रयागराज की फ्लाइटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें