फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबई से पोखरा जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबई से पोखरा जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान खराब मौसम के कारण शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। पोखरा में मौसम सामान्य होने पर रात 8:15 बजे विमान रवाना कर दिया गया। दुबई की उड़ान (संख्या एफजेड 1165) दुबई से दोपहर 12 बजे रवाना होकर शाम सवा छह बजे नेपाल के पोखरा पहुंचती है। शनिवार को विमान ने दुबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी। हालांकि, पोखरा में मौसम खराब होने से लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान को कई बार हवा में चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया तो विमान को लखनऊ भेजने के लिए कहा गया। शाम करीब सात बजे इसकी अमौसी में लैंडिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें