फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के बाद वापसी का संकट, लखनऊ से पुणे का हवाई टिकट 28 हजार का

Sun, 11 Nov 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जेट एयरवेज
विज्ञापन
दिवाली बाद दिल्ली, मुंबई, पुणे जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिल पाने से यात्री हवाई जहाज का रुख कर रहे हैं। लेकिन हवाई टिकट भी कई गुना महंगा हो गया है। रविवार को विमान का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन


सीधी उड़ानों में सीटें मिलनी मुश्किल हो रही हैं। लखनऊ से पुणे की जेट एयरवेज की सीधी उड़ान (769) का किराया 28,290 रुपये पहुंच गया है।

वहीं लखनऊ से बेंगलुरू की इंडिगो की उड़ान (541) 24,889 रुपये, गोएयर की उड़ान (806) का किराया 16,101 रुपये, लखनऊ से मुंबई की एयर इंडिया की उड़ान (626) का किराया 21,827 रुपये और इंडिगो की मुंबई की फ्लाइट (769) का किराया 19,853 रुपये हो गया है। मजबूरी में यात्री इन टिकटों को खरीद भी रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें