फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कूलिंग ठप, सवा छह घंटे देरी से उड़ा दुबई का विमान

Fri, 03 May 2019 01:38 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन
एसी कूलिंग ठीक से काम नहीं करने की शिकायत पर गुरुवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट रोक ली गई। करीब सवा छह घंटे बाद विमान को रवाना किया गया। वहीं दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते विस्तारा एयरलाइंस की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रनवे से वापस लौटाना पड़ा।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट संख्या एफजेड-5434 सवा छह घंटे की देरी से टेकऑफ कर सकी। दरअसल, विमान अमौसी एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे उड़ान भरता है।

विमान टेकऑफ के लिए तैयार था, लेकिन जब यात्री विमान में बैठे तो उन्होंने एसी कूलिंग नहीं होने की शिकायत की। पहले तो क्रू मंबर्स ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री नहीं माने तो उड़ान को रोक दिया गया। एसी कूलिंग ठीक करने के बाद विमान को दोपहर 2.17 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


दूसरी ओर गुरुवार शाम यात्री उस वक्त पशोपेश में पड़ गए, जब विमान को अचानक रनवे से वापस टैक्सी-वे में लौटाने की सूचना उन्हें मिली। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके-819 लखनऊ से शाम शाम छह बजे उड़ान भरकर रात 8.34 बजे दिल्ली पहुंचती है।

विमान टैक्सी वे से रनवे पर पहुंचा ही था कि दिल्ली में मौसम खराब होने की सूचना पायलट को मिली। इसके बाद विमान को वापस लौटा लिया गया। करीब घंटे भर बाद शाम 7.05 बजे विमान को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें