फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंगलूरू से दिल्ली जा रही उड़ान में 80 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा हार्ट अटैक, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ में मिला इलाज, सुधरी बुजुर्ग की हालत

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बंगलूरू की दिल्ली जा रही उड़ान में अचानक एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। बुजुर्ग को हार्ट अटैक पड़ा। विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई,जहां उसे इलाज मुहैया कराया गया।
विज्ञापन


मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या एआई 2820 का है। यह फ्लाइट बंगलूरू से शाम 5:25 बजे उड़ान भरकर दिल्ली में रात 8:25 बजे लैंड करती है। बृहस्पतिवार को विमान ने बंगलूरू से उड़ान भरी, लेकिन बीच रास्ते विमान में एक 80 साल के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। उसे हार्ट अटैक पड़ गया। आनन फानन इसकी सूचना और ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को पायलट ने दी। जिस पर एटीसी ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को डाइवर्ट करने को कहा। साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने डॉक्टर्स की टीम और एम्बुलेंस को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया। रात सवा दस बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसके बाद डॉक्टर्स ने मरीज की जांच कर इलाज दी और जान बचाई। विमान में कुल 128 पैसेंजर्स थे, जिसमें 11 लखनऊ एयरपोर्ट पर ही उतरा गए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें