फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्श पर रखीं मिठाइयों पर भिनभिनाती मिलीं मक्खियां, 4.62 लाख की सामग्री सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मलिहाबाद, कठौली व नादरगंज में मिठाई निर्माण इकाइयों की जांच की। कठौली में फर्श पर रखी मिठाइयों पर मक्खियां व दूषित सामग्री मिली। टीम ने 26 नमूने लिए, 4.62 लाख रुपये की सामग्री सीज की और करीब 50 हजार रुपये के दूषित पदार्थ नष्ट कराए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कठौली के बनिया खेड़ा स्थित आकृति गृह उद्योग में जालियां व परदे नहीं थे। यहां से नौ नमूने लिए। रहीमाबाद इकाई से सात नमूने लिए, 50 किलो खराब मिल्क केक व बर्फी नष्ट कराई गई। नादरगंज स्थित मैसर्स श्याम उद्योग में सफाई, अभिलेख व पैकेजिंग नियमों में कमियां मिलीं। यहां से 10 नमूने लिए गए। 50 किलो खराब मिल्क केक व मूंगफली दाना नष्ट कराया गया। मिलावट के संदेह पर 121 किलो गोपागिरी एसएमपी, 528 किलो टुडे एसएमपी और 134 किलो टुडे घी सीज किया गया। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
180 लीटर सोयाबीन तेल सीज, चार नमूने जांच के लिए भेजे
नीवा कासिम खेड़ा में बिना लाइसेंस चल रही मिठाई निर्माण इकाई को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बंद करा दिया। निरीक्षण के दौरान करीब दो क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट कराई गई और 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किया गया। टीम ने पेड़ा, एसएमपी, सोयाबीन तेल और चांदी के वर्क के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें