पूर्व सीएम ने निदा को किया था सम्मानित
रिश्ते में भाई सुजात ने बताया कि निदा कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी थीं। उनके सामाजिक कार्यों के लिए 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें सम्मानित भी किया था। निदा नेक दिल और खुशमिजाज थीं। वह अकसर परिवार के साथ पहाड़ों में घूमने जाती थीं।
राख होने से बच गए 11 लाख रुपये, जेवर
दमकलकर्मियों को आग बुझाने के दौरान एक लॉकर में 11 लाख रुपये व लाखों के जेवर मिले। पुलिस ने इन्हें सुरक्षित निकालकर निदा के पड़ोसी अमित रावत को दे दिया। उधर, परिजनों ने बताया कि मो. अम्मार की हालत खराब है। वह बार-बार पत्नी निदा के बारे में पूछ रहे हैं।
फ्लैट में लगी आग, बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला