फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पांच वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी पड़ोसी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 01 Sep 2020 09:39 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थानाक्षेत्र के मवई बसंतपुर गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


मासूम का शव मंगलवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। जानकारी मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

माल थाना क्षेत्र के मवाई बसंतपुर गांव में रहने वाले किसान की बेटी सोमवार शाम 7:30 बजे से लापता थी। परिवारीजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह मासूम का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन


गला दबाकर रात में ही कर दी थी हत्या
एस ओ माल राम सिंह के मुताबिक मासूम की हत्या आरोपी ने कल रात ही कर दी थी। आरोपी पीड़ित परिवार का पड़ोसी है। उसका अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। 

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि उसने पत्नी से बदला लेने के लिए पड़ोसी की बेटी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें