लखनऊ। जानकीपुरम में 2023 में धनतेरस की रात साथी श्रमिक के चेहरे पर तेजाब फेंकने के मामले में कोर्ट ने दोषी राहुल रस्तोगी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पीड़ित के भाई ने राहुल रस्तोगी के खिलाफ जानकीपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोषी पर 22 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।